बालों के झड़ने का कारण, इलाज और उपाय

hair loss treatment

बालो के झड़ने से न सिर्फ आपके सिर बल्कि पुरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। बालो का गिरना अस्थायी और स्थाई दोनों ही समस्याए हो सकती है।  बॉल झड़ने के कई कारण हो सकते है जैसे की तनाव, प्रसव या अन्य कोई बीमारी।  बालो का झड़ना कई गंभीर बीमारियों को भी दर्शाता है, जिसमे कैंसर की समस्या भी सम्मिलित है। अगर बाल उम्र बढ़ने कारण या किसी बीमारी के इलाज की वजह से होती है तो वह स्वाभाविक है। अनेको प्रकार के बालो के जेल अथवा अन्य स्टाइलिंग उत्पादों का अधिक प्रयोग करने के कारण भी बाल खराब हो सकते है।  

बालो के झड़ने के कई कारण हो सकते है, कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित है।  

> अचानक या धीरे धीरे बालो का गिरना।  

> बालो का पतलापन। 

> बालो के घनत्व का कम होना।  

> बालो का टूटना।  

पुरुषो में बाल झड़ने के मुख्य कारण 

अगर आपको सुबह सुबह आपकी हेयर लाइन कम होती देख दुःख होता है तोह आप अकेले नहीं है।  भारत में बाल झड़ने की समस्या से अनेको लोग जूझ रहे है। पहले आमतौर पर मर्दो के बाल 40 साल के बाद झड़ते थे पर अब यह समस्या नौजवानो में भी बहुत आम है। 

निम्नलिखित कुछ कारणों पर नजर डालते है जो बताती है की पुरुषो में बाल झड़ने के क्या क्या कारण हो सकते है।  

जेनेटिक्स के कारण गंजापन : अगर पुरषो में उनके माता पिता के जीनस के कारण गंजापन होता है तो उसे एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहते है। इसका मतलब यदि आपके पिताजी या कोई और निकट सम्बन्धी गांजा है तो आपके भी गंजे होने के संभावना ज्यादा है।  

मेडिकल से जुड़े कारण : बालो का झड़ना कई बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। जिनमे एनीमिया और थाइरोइड की समस्या आम है। आपके शरीर में प्रोटीन और आयरन की कमी का होना आपके बालो को पतला कर सकता है, जिसके कारण बाल गिरते है।  

नीचे कुछ बीमारियों की सूची है जिनमे दी जाने वाली दवाईओ के कारण भी बाल झड़ते है :

> वात रोग

> कैंसर

> अवसाद

> उच्च रक्तचाप

> तनाव या सदमा

> गाउट

कुछ लोग घरेलु नुश्खे जैसे प्याज का रास या प्याज का तेल आदि का उपयोग करके अपने बालो को घना और मजबूत बनाते है। यह नुस्खा बहुत ही असरदार होता है और इसे पुरुष और महिलाये दोनों इस्तेमाल कर सकती है। कुछ स्थितयां जैसे की एलोपेसिया एरीटा एक ऑटोइम्यून त्वचा रोग बाल के झड़ने की प्रक्रिया को बढ़ाते है।  

महिलाओ के बाल झड़ने का कारण 

जीन : आपके परिवार के जीन आपके पतले बालो का कारण हो सकते है।  

उम्र बढ़ना : बढ़ती उम्र के हार्मोन में बदलाव गंजेपन का कारण बन सकता है।  

रजोनिवृत्ति : इस समय के दौरान एस्ट्रोजन काम हो जाता है जो बालो को कमजोर करता है।   

बालो का झड़ना कैसे रोका जा सकता है 

बालो का झड़ना एक गंभीर समस्या है और आज कल के कई युवा भी इस समस्या से जूझ रहे है। बाल झड़ने की समस्या के उचित निदान के लिए पहले डाक्टर से सलाह ले और बालो के झड़ने के मूल कारण को समझे। इससे आपको बालो की संसिया के लिए उचित निदान मिलेगा। शैम्पू ,दवाई अच्छा तेल बालो में लगाने से बालो की बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। 

Contact Us